याउंडे घोषणा-पत्र (Yaounde Declaration)

UPSC PrelimsCurrent events of National & International importance, General Science.

UPSC Mains – General Studies 3 – Science and Technology- developments and their applications and effects in everyday life.

संदर्भ

  • विश्व स्तर पर मलेरिया से सर्वाधिक ग्रसित 11 अफ्रीकी देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने हाल ही में ‘याउंडे घोषणा-पत्र’ पर हस्ताक्षर किये।

घोषणापत्र के बारे में

  • याउंडे घोषणा-पत्र विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और कैमरून सरकार द्वारा सह-मेजबानी में आयोजित याउंडे सम्मेलन में अपनाया गया।
  • इस घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले 11 अफ़्रीकी देशों में शामिल हैं – बुर्किना फासो, कैमरून, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, घाना, माली, मोज़ाम्बिक, नाइजर, नाइजीरिया, सूडान, युगांडा और तंजानिया। ये देश वैश्विक मलेरिया बोझ का लगभग 70 प्रतिशत वहन करते हैं।
  • इस घोषणा पत्र का मुख्य उद्देश्य मलेरिया से ग्रसित 11 अफ्रीकी देशों में मलेरिया से होने वाली मौतों को समाप्त करना है तथा इस रोग के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई करना है।

घोषणापत्र में शामिल हैं 

  • मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रमों के लिए मजबूत नेतृत्व प्रदान करना और घरेलू वित्त पोषण में वृद्धि करना;
  • डेटा प्रौद्योगिकी में निवेश को सुनिश्चित करना;
  • मलेरिया नियंत्रण और उन्मूलन हेतु नवीनतम तकनीकी प्रथाओं को अपनाना।
  • राष्ट्रीय और उप-राष्ट्रीय स्तर पर मलेरिया नियंत्रण प्रयासों को बढ़ाना।

मलेरिया के बारे में

  • मलेरिया प्लाज्मोडियम नामक परजीवी के कारण होने वाली एक गंभीर बीमारी है।
  • मनुष्य में यह रोग संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से होता है।

मलेरिया की मुख्यतः पाँच परजीवी प्रजातियाँ हैं अर्थात् मलेरिया 5 प्रकार का होता है

मलेरिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा वर्ष 2007 से प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।

कैमरून के बारे में

भौगोलिक अवस्थिति

  • कैमरून, पश्चिमी और मध्य अफ्रीका के जंक्शन पर स्थित एक देश है। यह उत्तर-पश्चिम में नाइजीरिया, उत्तर-पूर्व में चाड, पूर्व में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण-पूर्व में कांगो गणराज्य, दक्षिण में गैबॉन और इक्वेटोरियल गिनी और दक्षिण-पश्चिम में अटलांटिक महासागर के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

  • लगभग 270 भाषाएँ और बोलियाँ बोलने वाले 250 से भी अधिक जातीय समूह कैमरून को एक विविधता वाला देश बनाते हैं। अपनी भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता के कारण कैमरून को ‘लघु अफ्रीका’ के रूप में भी जाना जाता है।
  • सबसे ऊँची पर्वत चोटी – माउंट कैमरुन (4040 मीटर)
  • प्रमुख नदियाँ – कांगो नदी – कांगो नदी की लंबाई 2920 मील है। यह नदी कैमरून और नौ अन्य अफ्रीकी देशों के वर्षावनों से होकर बहती है। अन्य नदियों में चारी नदी, लोगोन नदी और बेनु नदी शामिल है।
  • राजधानी: याउंडे।

 

प्रश्न-01 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये

    कथन-I: याउंडे घोषणा-पत्र विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और कैमरून सरकार द्वारा सह-मेजबानी में आयोजित याउंडे सम्मेलन में अपनाया गया।

    कथन-II: कैमरून, उत्तर और दक्षिण अमेरिका के जंक्शन पर स्थित एक देश है। विविधताओं  के कारण इसे ‘लघु अफ्रीका’ के रूप में भी जाना जाता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

(a)  कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है
(b)  कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-1 की सही व्याख्या नहीं है
(c)  कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
(d)  कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है

उत्तर- C

व्याख्या

  • याउंडे घोषणा-पत्र विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और कैमरून सरकार द्वारा सह-मेजबानी में आयोजित याउंडे सम्मेलन में अपनाया गया।
  • इस घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले 11 अफ़्रीकी देशों में शामिल हैं – बुर्किना फासो, कैमरून, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, घाना, माली, मोज़ाम्बिक, नाइजर, नाइजीरिया, सूडान, युगांडा और तंजानिया। अतः कथन 1 सही हैं।
  • कैमरून, पश्चिमी और मध्य अफ्रीका के जंक्शन पर स्थित एक देश है। यह उत्तर-पश्चिम में नाइजीरिया, उत्तर-पूर्व में चाड, पूर्व में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण-पूर्व में कांगो गणराज्य, दक्षिण में गैबॉन और इक्वेटोरियल गिनी और दक्षिण-पश्चिम में अटलांटिक महासागर के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
  • कैमरून में लगभग 270 भाषाएँ और बोलियाँ बोलने वाले 250 से भी अधिक जातीय समूह कैमरून को एक विविधता वाला देश बनाते हैं। अपनी भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता के कारण कैमरून को ‘लघु अफ्रीका’ के रूप में भी जाना जाता है। अतः कथन 2 सही नहीं हैं।

 

2 Comments
  • ms
    Posted at 22:47h, 15 March Reply

    Nice

  • msk
    Posted at 22:50h, 15 March Reply

    good

Post A Comment